HEADLINES


More

पतंगों के मांझे से कटकर 3 दिन में 150 की मौत, 1250 पक्षी जख्मी

Posted by : pramod goyal on : Saturday 17 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली.  राजधानी में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर लोगों ने जमकर पतंगबाजी की। लेकिन पतंगों के मांझे से सबसे ज्यादा नुकसान पक्षियों को हुआ। तीन दिन में ( 14 से 16 अगस्त तक) करीब 1250 जख्मी पक्षी अस्पताल पहुंचाए गए। इनमें से 150 की मौत हो गई। 100 से ज्यादा पक्षियों की हालत गंभीर है। इनमें कबूतर, चील, कौवा, तोता, उल्लू और सारस शामिल हैं। 
शाहदरा के बर्ड हॉस्पिटल में घायल परिंदे पिछले साल की तुलना में 30% ज्यादा आए। डॉक्टर का कहना है कि चायनीज मांझा ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। 80% इसी मांझे की वजह से जख्मी हुए। 

No comments :

Leave a Reply