//# Adsense Code Here #//
मथुरा. अयोध्या के दीपोत्सव, बरसाना के रं
गोत्सव के बाद अब मथुरा में दिव्य और भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन का दावा है कि इस बार 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का अनुमान है। सभी आठ हजार मंदिरों को रंग-बिरेगी रोशनी से सजाया जाएगा। पुष्प वर्षा कराने की तैयारी भी सरकार की तरफ से की जा रही है।
इस बार भगवान के जन्मोत्सव की घड़ी पर पूरे ब्रज में एक साथ शंखनाद होगा। कान्हा के शहर में हर प्रवेश द्वार पर दूर-दराज से आने वाले भक्तों का स्वागत होगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद और प्रशासन का अनुमान है कि 20 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड समेत सभी प्रांतों से भक्तों के आने का अनुमान है।
No comments :