HEADLINES


More

by : pramod goyal

 मानव सेवा समिति ने 

"पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक स्कूल सेक्टर 8 में गुलमोहर,नीम,अमलतास,केले आदि के 11 पौधे लगाकर की गई है। इस अवसर पर मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम की सार्थकता तभी है जब लगाये गये पौधों की सुरक्षा व बेहतर देखभाल हो जिससे वे आगे हरे भरे सुन्दर पेड़ बन सकें। महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने कहा कि समिति ने इससे पहले जितने भी पौधे पॉलिटेक्निक प्रांगण में लगाये हैं वे सब हरे-भरे पेड़ बन गये हैं। कार्यक्रम में प्रतिमा गर्ग, संतोष दहिया,

सरिता गुप्ता, मीनाक्षी बंसल,आरके सिंगला, प्रनिता,ममता कालेज स्टाफ,  
सोनिया,संदीप,सविता,कविता,
पूजा गोयल,विजय मल्होत्रा, प्रवेश,मनोज,पारस धींगरा,
आशीष,भरत की भागीदारी रही। समिति के वन व पर्यावरण सेल की प्रभारी प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि वन विभाग फरीदाबाद ने समिति को 5,,,6 फुट के 51फलदार व छायादार पौधे प्रदान किये हैं,जिनको मानव परिवार के सदस्यों से पार्क/खाली स्थान  में लगवाया जा रहा है। समिति के महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने बताया है कि समिति का अगला पौधारोपण कार्यक्रम 29 अगस्त को सरकारी प्राईमरी स्कूल सै.9 में आयोजित किया जायेगा।जिसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिधि भाग लेंगे।

by : pramod goyal

 *फरीदाबाद,25 अगस्त।*


अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने सरकार द्वारा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने और हड़ताली कर्मियों की जगह-जगह गिरफ्तारियां करने की घोर निन्दा की है। महासंघ से सरकार की वादाखिलाफी और गिरफ्तारियों के खिलाफ तथा हड़ताल के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए 26 अगस्त को सभी राज्यों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव ए.श्री कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को आयोजित प्रदर्शनों में समाजिक व आर्थिक दृष्टि से समाज में सबसे नीचले पायदान पर खड़े सफाई कर्मियों के प्रति हरियाणा सरकार के घोर उपेक्षापूर्ण एवं शत्रुतापूर्ण रवैया को देशभर में एक्सपोज़ किया किया जाएगा। उन्होंने दो मंत्रियों द्वारा 13 मांगों पर सहमति के किए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा की और उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय व अग्निशमन विभाग सहमत मांगों के पत्र जारी क्यों नहीं कर रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर 26 अगस्त को सेक्टर

12 डीसी आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने आरोप लगाया है कि 13 मई के समझौते को लागू कर शहरी स्थानीय निकाय व अग्निशमन विभाग के कर्मियों की हड़ताल को समाप्त करवाने की बजाय सरकार पुलिस दमन और गिरफ्तारियों से हड़ताल को समाप्त करवाने के प्रयासों में जुट गई है। सरकार के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में सैकड़ों की संख्या में हड़ताली कर्मचारियों की गिरफ्तारियां की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि सरकार को दमनात्मक कार्यवाही से हड़ताल समाप्त करवाने में सफलता नहीं मिलेगी और इन हथकंडों से स्थिति ओर बिगड़ेगी। जिसके लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि शहरों और कस्बों में कुड़े के ढेर लगे हुए हैं और बीमारियों फैल रही है। लेकिन सरकार हड़ताल को समाप्त करवाने के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि सरकार हड़ताल को लेकर शुरू से ही गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। हड़ताली कर्मियों के नेताओं के साथ हुई पिछली दो बैठकों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल मौजूद ही नहीं थे। रोचक विषय यह है कि वह मंत्री मीटिंग कर रहे हैं,जिसका विभाग ही नहीं है। उन्होंने कहा कि 10-15 सालों से ठेके पर काम कर रहे कर्मियों को रेगुलर करने और भ्रष्टाचार और शोषण पर आधारित ठेका प्रथा को समाप्त करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है, अगर कोई कमी है तो सरकार की इच्छा शक्ति की है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ठेका कर्मचारियों तथा गेस्ट टीचर को रेगुलर करने के अलग-अलग मामलों में आदेश दे चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार को लगता है कि अगर स्थानीय निकाय व अग्निशमन विभाग के ठेका कर्मचारी पक्के किए तो अन्य विभागों के ठेका कर्मियों को भी पक्का करना पड़ेगा। इसलिए सरकार मामला लटका के रखना चाहती है। जो सरकार की यह बडी़ भूल साबित होगी।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर थाना NIT की टीम ने सेक्टर-21C निवासी व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त करने वाले एक आरोपी को 24 अगस्त को जम्मू से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (28) निवासी जम्मू के रूप में हुई है। आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी की 97 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। जिसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-21C, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी कि किसी नाम-पता नामालूम व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से 1,95,000 रुपये निकाल लिये हैं।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस टीम ने ठगी की रकम के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए उस बैंक खाते की पहचान की, जिसमें ठगी की रकम का एक हिस्सा ट्रांसफर हुआ था।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रोहित मामले में खाताधारक है और उसके बैंक खाते में साइबर ठगी के 97 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस टीम ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन एवं अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। रोहित 12वीं पास है और जम्मू में लोन रिकवरी का काम करता है।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की जांच के दौरान उन बैंक खातों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को प्राप्त करने एवं आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। पुलिस द्वारा साइबर ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन की कड़ियों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने मोबाइल फोन, बैंक खाते, एटीएम/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग एवं यूपीआई की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। मोबाइल फोन में किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, एप्लीकेशन या फाइल को डाउनलोड करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को समय रहते फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा सके।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर आर्मी से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 6.76 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक सचिन(27) वासी मंगोलपुरी राजपार्क दिल्ली को उसके निवास स्थान से 23 अगस्त को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सचिन रेहडी लगाने का काम करता है। उसके नाम पर DG More प्राईवेट इंवेस्टमेंट नामक एक फर्म बनाई हुई है और उस फर्म का चालू खाता भी खुलवाया हुआ है। जिस खाता में ठगी के 5,33,000 रुपये आये थे। आरोपी 9वीं पास है। 

जांच में यह भी सामने आया है कि फर्म के इस खाता पर गोवा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में 6 शिकायते दर्ज है। 

पुलिस प्रवक्ता अनुसार आदर्श नगर वासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 7 जुलाई 2026 को उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश का विज्ञापन देखा, फिर उसके बाद उसे एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोडा गया जहां उसे शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने बारे लालच दिया गया और अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए कुल 6.76 लाख रुपये निवेश करवाये गये। जिसके बाद शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापस नही मिला।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद– सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदीला फूड होटल में कर्मचारी पर जान से मारने की नियत से पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने हथियार उपलब्ध करवाने वाले को काबू किया है। जिसकी पहचान देव फोगाट निवासी गांव फतेहपुर बिल्लोच फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव चन्दावली निवासी अभिषेक ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल पर कार्य करता है। 20 मई को सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने साथी अशोक व अन्य कर्मचारियों के साथ होटल पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और ऑर्डर के बहाने उसे बुलाने लगे। जब वह कार के पास पहुंचा तो कार में बैठे युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे युवक ने उतरकर उसके साथ मारपीट की तथा कार की आगे वाली सीट पर बैठे युवक ने जान से मारने की नियत से अपने हाथ में ली हुई पिस्टल उसकी छाती पर तान दी और गोली चलाने का प्रयास किया। उसने तत्परता दिखाते हुए बचाव किया तथा होटल कर्मचारियों की मदद से पिस्टल छीन ली। शिकायत पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित देव व रोहित दोनों दोस्त है, देव ने एक पिस्टल रोहित को उपलब्ध करवाई थी। रोहित सहित 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देव पर पूर्व में लडाई झगडे सहित 12 मामले दर्ज है।
 

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 24 अगस्त। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने इंजीनियर सुनील सैन को बुके भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है और ओबीसी मोर्चा को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
सुनील सैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में अनेक योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए

सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग के सम्मान, अधिकार एवं विकास को प्राथमिकता दी है। आने वाले समय में ओबीसी मोर्चा को और अधिक सक्रिय करते हुए समाज के लोगों को संगठन से जोडऩे का अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में ओबीसी मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला ओबीसी मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
प्रवीण चौधरी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोडऩा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना जिला ओबीसी मोर्चा की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशाध्यक्ष सुनील सैन के मार्गदर्शन में मोर्चा और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सुनील सैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।
इस प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला महामंत्री राकेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष विनोद भाटी पार्षद, कृष्ण सरपंच जिला उपाध्यक्ष, संदीप मावी जिला सचिव, गजेन्द्र भड़ाना जिला सचिव, कमल सैनी जिला सचिव, दिगपाल लोधी जिला सचिव, यास्मीन जिला सचिव, अजब चंदीला, जिला उपाध्यक्ष, सुभाष चंदीला जिला उपाध्यक्ष सहित मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मौजूद रहे। 

by : pramod goyal

 हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई तथा अधिकारियों ने आने वाले दिनों में और बारिश होने के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कई एहतियाती कदम उठाये हैं। लगातार हो रही बरसात के बाद गुड़गांव में हुए बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

इसी को लेकर ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुग्राम ज़िले में 24 अगस्त को हुई भारी बारिश को देखते हुए, जलभराव और ट्रैफ़िक जाम


की संभावना है। इसलिए, ज़िले के सभी कॉर्पोरेट ऑफ़िस और सरकारी व प्राइवेट स्कूलों/संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को 25.08.2026 से 'Work from home' (घर से काम) करने के लिए कहें, ताकि ट्रैफ़िक जाम से बचा जा सके और सिविक एजेंसियां ​​सड़कों और नालियों की मरम्मत का काम आसानी से कर सकें।

बारिश और ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें और प्रशासन के नियमों का पालन करें।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 24 अगस्त


नगर निगम हड़ताल के कर्मचारियों ने समाधान शिविर में जाकर किया फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का घेराव शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल पर लगाया कर्मचारी विरोधी होने का आरोप


नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 19वे दिन सफाई कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा
ने किया विरोध सभा के बीच में भारी बारिश के दौरान सूचना मिलने पर सभी हड़ताली कर्मचारी नगर निगम कांफ्रेंस हाल में चल रहे समाधान शिविर में जलूस बनाकर किया फरीदाबाद की महापौर का घेराव आक्रोशित कर्मचारियों मेयर के सामने जमकर

लगाए हरियाणा सरकार मुरादाबाद के नारे निगम की महापौर ने हड़ताली कर्मचारियों के पास आकर उनसे बात की और कहा कि मैने मंत्री जी से बात करी है जल्द ही हड़ताल का समाधान होगा


हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य के उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहोत, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, अनिल चंडालिया जिला सचिव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को कोर्ट का बहाना बनाकर पक्का नहीं करना चाहती है पालिका रोल के कर्मचारियों को 58 साल की नौकरी की गारंटी देना चाहती है जो आज तक भी सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों भी नहीं दी है संघ सरकार की इस झूठी गारंटी का विरोध करता है हरियाणा में सभी पालिका परिषद निगमों के कच्चे कर्मचारियों को सरकार एक कलम से पक्का करे जब तक कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं तब तक यह हड़ताल किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगी

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा   कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल,  जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान  सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन  सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह  नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया  श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया  राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे
by : pramod goyal


 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े, चाकू से हमला एवं हत्या के प्रयास के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


*मामला-1: ₹1.50 लाख के लेन-देन को लेकर युवक पर चाकू से हमला*

थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में ₹1.50 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता अंकित ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को पुनीत ने उसे पैसे देने के बहाने गली के बाहर बुलाया था। वहां पुनीत के साथ सोनू, धवल व अन्य युवक मौजूद थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, रुपयों को लेकर बातचीत के दौरान आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान पुनीत ने चाकू से अंकित पर वार किए, जबकि अन्य आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। 

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ीपुल की टीम ने पुनीत, निवासी गांव मौजाबाद, गुरुग्राम, हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि शिकायतकर्ता बार-बार उससे अपने पैसे मांग रहा था, जिससे परेशान होकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंकित के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

*मामला-2: पुरानी कहासुनी की रंजिश में खेत पर पहुंचकर तीन युवकों से मारपीट, हत्या के प्रयास का मामला*

थाना डबुआ क्षेत्र के गांव बाजड़ी में पुरानी कहासुनी की रंजिश को लेकर तीन युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। 

शिकायतकर्ता विकास त्यागी के अनुसार, कुछ दिन पहले उसके भतीजे देव उर्फ रामजी लाल की गांव के ही गोलू उर्फ हर्ष के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 15 मार्च 2026 को गोलू उर्फ हर्ष, अपने 20/25 साथियों के साथ गांव बाजड़ी स्थित शिकायतकर्ता खेतों पर पहुंचा। वहां आरोपितों ने शिकायतकर्ता के बेटे अंशूल, तुषार व अभिषेक के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों को गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना डबुआ की टीम ने नीरज, निवासी पर्वतीय कॉलोनी तथा अवनेश, निवासी जीवन नगर पार्ट-2, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित मुख्य आरोपित गोलू उर्फ हर्ष के साथी हैं और उन्होंने साथ मिलकर शिकायतकर्ता के बेटों के साथ मारपीट की थी। घटनाक्रम में अब तक 6 नाबालिक सहित 10 लोगों को काबू किया जा चुका है। मुख्य आरोपी हर्ष भी गिरफ्तार हो चुका है।

*मामला-3: पैसे मांगने को लेकर कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला*

थाना सिटी बल्लभगढ़ क्षेत्र में खुर्जा निवासी आसिफ ने शिकायत दी कि 1 अगस्त को वह अज्जी कॉलोनी में अपने गांव के रहने वाले दोस्त से मिलने आया था। वहां उसके गांव के अन्य लोग भी रहते थे। इसी दौरान आरिफ नामक युवक ने उससे पैसे मांगे, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह वहां से अपने घर जाने के लिए निकला तो बिस्मिल्ला होटल के पास आरिफ पीछे से उसके पास आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

मामले में पुलिस चौकी बस स्टैंड, बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला करने वाले आरोपित मोहम्मद आसिक उर्फ आरिफ, निवासी खुर्जा, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।