HEADLINES


More

होटल कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने मामले में हथियार उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 25 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदीला फूड होटल में कर्मचारी पर जान से मारने की नियत से पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने हथियार उपलब्ध करवाने वाले को काबू किया है। जिसकी पहचान देव फोगाट निवासी गांव फतेहपुर बिल्लोच फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव चन्दावली निवासी अभिषेक ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल पर कार्य करता है। 20 मई को सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने साथी अशोक व अन्य कर्मचारियों के साथ होटल पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और ऑर्डर के बहाने उसे बुलाने लगे। जब वह कार के पास पहुंचा तो कार में बैठे युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे युवक ने उतरकर उसके साथ मारपीट की तथा कार की आगे वाली सीट पर बैठे युवक ने जान से मारने की नियत से अपने हाथ में ली हुई पिस्टल उसकी छाती पर तान दी और गोली चलाने का प्रयास किया। उसने तत्परता दिखाते हुए बचाव किया तथा होटल कर्मचारियों की मदद से पिस्टल छीन ली। शिकायत पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित देव व रोहित दोनों दोस्त है, देव ने एक पिस्टल रोहित को उपलब्ध करवाई थी। रोहित सहित 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देव पर पूर्व में लडाई झगडे सहित 12 मामले दर्ज है।
 

No comments :

Leave a Reply