फरीदाबाद, 13 अगस्त 2026: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'वीकली स्किल बूस्ट' कार्यक्रम के तहत 'मोशन ग्राफिक्स मास्टरक्लास' का सफल आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह के मार्गदर्शन में वीकली स्किल बूस्ट श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित विशेष सत्र मीडिया विभाग के एनिमेशन स्टूडियो में बी.एससी.वीसीएमटी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।
इस मास्टरक्लास में विशेषज्ञ के रूप में वरुण बग्गा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मोशन ग्राफिक्स की मूल बातों, एनिमेशन के सिद्धांतों और थ्रीडी आर्ट के व्यावहारिक पहलुओं से विस्तार से अवगत कराया। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया और दृश्य संचार में गतिशीलता के महत्व को समझाना था। वरुण बग्गा ने बताया कि किस प्रकार डिजाइन तत्वों, गति और विजुअल इफेक्ट्स का सही तालमेल बनाकर साधारण या स्थिर डिजाइनों को आकर्षक एवं जीवंत दृश्यों में बदला जा सकता है।
विद्यार्थियों ने एनिमेशन के माध्यम से कहानियों और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना। विज्ञापनों, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट को आकर्षक बनाने के तरीके। मोशन ग्राफिक्स, एनिमेशन और थ्री डी आर्ट के क्षेत्र में करियर के बेहतर अवसर।
विभाग का 'वीकली स्किल बूस्ट' कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की एक सराहनीय पहल है। इस सत्र ने छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें व्यावहारिक और उद्योग-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। सहायक प्रोफेसर अजय यादव ने धन्यवाद व्यक्त किया।
फरीदाबाद, 12 अगस्त। जबरन वसूली और धमकी देने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र में जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी गांव नचौली, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद द्वारा अधिवक्ताओं की मुद्दे पर लिया गया न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बार प्रधान राजेश बैंसला एवं महासचिव टीका डागर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपने सामूहिक निर्णय पर कायम रहते हुए स्पष्ट किया कि बार के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
फरीदाबाद जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में खेड़ी कलां गांव के पूर्व सरपंच के पोते मनीष (37) की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार की शाम को करीब 4 बजे खेड़ी कलां निवासी मनीष अपने दोस्तों के साथ अटाली-कोराली रोड़ पर काले रंग की स्कॉर्पियो से गांव की तरफ आ रहा था। गाड़ी उसका दोस्त चला रहा था। पुलिस के मुताबिक गाड़ी की स्पीड बेहद ज्यादा थी जिसके कारण ड्राइवर ने अपने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। तेज स्पीड में होने के कारण गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान ओम प्रकाश (36) निवासी खेड़ी कला, रिंकू (38) निवासी भारत कॉलोनी, योगेश (38) निवासी भारत कॉलोनी खेड़ी पुल के पास, सुनील (36) निवासी महावतपुर और ओमवीर (38) निवासी कोराली के रूप में हुई है।
फरीदाबाद 12 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'वीकली स्किल बूस्ट' कार्यक्रम के तहत बी.एससी.(वीसीएमटी) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 'जेस्चर ड्राइंग मास्टरक्लास' का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय परिसर स्थित सी.वी. रमन ब्लॉक के कमरा संख्या 205A में आयोजित की गई।
इस विशेष सत्र में के.आर.मंगलम विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गौरव कुमार ने मुख्य वक्ता और विषय विशेषज्ञ के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को जेस्चर ड्राइंग की बारीकियों, शारीरिक गति (मूवमेंट), शारीरिक मुद्रा (पोश्चर), अनुपात और अभिव्यक्तियों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अवलोकन क्षमता का विकास करना और आकृतियों के विस्तृत विवरण में उलझने के बजाय उनकी समग्र गतिशीलता को कैनवास पर उतारना सिखाना था। गौरव कुमार ने बताया कि चरित्र निर्माण (कैरेक्टर डिजाइनिंग) इलस्ट्रेशन और विजुअल स्टोरीटेलिंग में जेस्चर ड्राइंग एक मजबूत आधार का काम करती है।
मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का विकास आज के मीडिया और विजुअल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में बेहद जरूरी है। 'वीकली स्किल बूस्ट' श्रृंखला का उद्देश्य हमारे विद्यार्थियों को उद्योग की आधुनिक तकनीकों और कलात्मक बारीकियों में निपुण बनाना है, ताकि वे रचनात्मक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकें।
सत्र के दौरान छात्रों को त्वरित और अभिव्यक्ति पूर्ण रेखाओं के माध्यम से लाइव स्केचिंग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस मास्टर क्लास से विद्यार्थियों को शरीर की भाषा को समझने, स्केचिंग में आत्मविश्वास बढ़ाने और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के समापन पर सहायक प्रोफेसर अजय यादव ने विशेषज्ञ का धन्यवाद व्यक्त किया।
फरीदाबाद, 12 अगस्त 2026।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को 310 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जाहिर खान(20)वासी बल्लभगढ फरीदाबाद के रुप में हुई है।
फरीदाबाद की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मंगलवार को स्कूटी सवार कारोबारी आशु खत्री की सड़क पर घूम रही गाय से टक्कर हो गई। हादसे में कारोबारी की मौत हो गई। इसके बाद एक बार फिर सड़कों पर घूमने वाले कैटल को लेकर नगर निगम की कार्रवाई और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पिछले करीब दो साल में कैटल की वजह से हुए सड़क हादसों में 15 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जबकि करीब पांच लोगों की जान जा चुकी है। सड़कों पर अचानक सामने आने वाले गाय और अन्य पशुओं के कारण दोपहिया वाहन ड्राइवर सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार शहर में दस हजार से अधिक बेसहारा गोवंश खुले में घूम रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए विभाग के पास करीब 9 बड़ी गाड़ियां और 20 कर्मियों का स्टाफ है। रोजाना पांच से सात पशुओं को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा जाता है। कई बार पकड़े गए पशु लोगों द्वारा फिर से खुले में छोड़ दिए जाते हैं या वापस सड़कों पर आ जाते हैं।
फरीदाबाद में सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाइट्स में करीब 100 कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक काम बंद रखा। कर्मचारियों ने सरकार के निर्धारित वेतनमान को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हड़ताल की सूचना मिलने पर भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से बातचीत की।
पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों को उनकी मांग पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर 15 दिन के अंदर हरियाणा सरकार का वेतनमान लागू कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और सभी कर्मचारी वापस काम पर लौट गए।








