HEADLINES


More

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो:ठेकेदार की मौत, 5 दोस्त घायल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 12 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में खेड़ी कलां गांव के पूर्व सरपंच के पोते मनीष (37) की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार की शाम को करीब 4 बजे खेड़ी कलां निवासी मनीष अपने दोस्तों के साथ अटाली-कोराली रोड़ पर काले रंग की स्कॉर्पियो से गांव की तरफ आ रहा था। गाड़ी उसका दोस्त चला रहा था। पुलिस के मुताबिक गाड़ी की स्पीड बेहद ज्यादा थी जिसके कारण ड्राइवर ने अपने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। तेज स्पीड में होने के कारण गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान ओम प्रकाश (36) निवासी खेड़ी कला, रिंकू (38) निवासी भारत कॉलोनी, योगेश (38) निवासी भारत कॉलोनी खेड़ी पुल के पास, सुनील (36) निवासी महावतपुर और ओमवीर (38) निवासी कोराली के रूप में हुई है।


No comments :

Leave a Reply