फरीदाबाद, 03 अक्टूबर। हरियाणा के कैथल में 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद पुलिस में तैनात महिला एएसआई कमलेश की पुत्री अदिति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अदिति का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है।
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी 28 अगस्त शुक्रवार को आयोजित की जाएगी,जिसमें कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया मुख्य अतिथि शिरकत करेगें। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी मौजूद रहेगें। सरपंच नफे सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई स्कूल में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्का
र 75 हजार रुपए, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद संदीप खेल स्टेडियम में पुरुष वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें सोलह सौ मीटर ,चार सौ मीटर व 100 मीटर दौड़ शामिल है। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इक्कीस सौ रूपए ,द्वितीय पुरस्कार पंद्रह सौ रुपए ,तृतीय पुरस्कार ग्यारह सौ रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा महिला वर्ग के लिए 400 मीटर दौड प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार इक्कीस सौ रूपए ,द्वितीय पुरस्कार पंद्रह सौ रुपए ,तृतीय पुरस्कार ग्यारह सौ रुपए प्रदान किए जाएगें। उन्होंने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में आसपास कबड्डी की बेहतरीन टीमें भाग लेगीं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी संख्या में पहुंचकर खेलों को आनंद लें।
फरीदाबाद, 13 जुलाई। फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन 11 एवं 12 जुलाई को हरमन माइनर स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने अंडर-10, 10–14, 14–18, 18–28, 28–35, 35–45 एवं 45–55 वर्ष आयु वर्गों में पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
म सुंधीर तृतीय रहीं।
फरीदाबाद : 29 जून : ऑल इंडिया वाडो काई कराटे डो एसोसिएशन द्वारा नैनीताल उत्तराखंड में आयोजित की गई 25 वीं नॉर्थ इंडिया वाडो काई कराटे चैम्पियनशिप में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में हिमांशु नरवत ने 20 आयु वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल, अंजू सिंह ने 13 आयु वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, सविता डागर ने 18 आयु वर्ग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, दीपा पांचाल ने 21 आयु वर्ग में 63 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, तन्नू ने 19 आयु वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, प्रियांश धनखड़ ने 14 आयु वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड,यश सैनी अटाली ने 13 आयु वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं भा
वना ने सिल्वर मेडल हासिल किया। आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच वंश सैनी ने बताया कि आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी व दिवाकर सैनी के मार्गदर्शन में खिलाडियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल कर हरियाणा प्रदेश व जिले के नाम रोशन किया गया है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी प्रकार मेहनत करें और अपनी मंजिल की ओर लगातार बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। खेल विभाग द्वारा खिलाडियों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहे और खेलों में भाग लेकर देश व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करें।
फरीदाबाद, 29 जून। फरीदाबाद के योगासन खिलाड़ियों ने 3वीं WFFYS राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह प्रतियोगिता 26 से 28 जून 2026 तक सीओईआर यूनिवर्सिटी, रुड़की (उत्तराखंड) में आयोजित हुई।
फरीदाबाद शहर की भारत कॉलोनी के निवासी मनीष राजपूत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। मनीष ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर घर लौटने के बाद परिवार और क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा रोड शो निकालकर खुशी जताई।
मनीष राजपूत ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से बॉडी बिल्डिंग की तैयारी कर रहे हैं और इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि 12 से 14 जून तक थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्होंने हिस्सा लिया और दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
62 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में उनका सामना पाकिस्तान के खिलाड़ी से हुआ। कड़े मुकाबले में मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। मनीष ने कहा कि परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है, जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
फरीदाबाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 जून तक स्पोर्ट्स फंड जमा ना जमा कराने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के द्वारा फंड के जमा ना कराने पर स्कूलों के एमआईएस पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में 700 स्कूलों को कई प्रकार की
परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रदेशभर में 15 जुलाई से ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, इन्ही के आधार पर राज्य स्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा, जो आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी।
खेलों की तैयारियों को देखते हुए विभाग ने जून की शुरुआत में सभी स्कूलों को स्पोर्ट्स फंड जमा कराने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि फरीदाबाद जिले के करीब 700 स्कूलों में से अभी तक किसी भी स्कूल ने फंड जमा नहीं कराया है। अन्य जिलों से भी इसी तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं।







