//# Adsense Code Here #//
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी 28 अगस्त शुक्रवार को आयोजित की जाएगी,जिसमें कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया मुख्य अतिथि शिरकत करेगें। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी मौजूद रहेगें। सरपंच नफे सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई स्कूल में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्का
र 75 हजार रुपए, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद संदीप खेल स्टेडियम में पुरुष वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें सोलह सौ मीटर ,चार सौ मीटर व 100 मीटर दौड़ शामिल है। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इक्कीस सौ रूपए ,द्वितीय पुरस्कार पंद्रह सौ रुपए ,तृतीय पुरस्कार ग्यारह सौ रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा महिला वर्ग के लिए 400 मीटर दौड प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार इक्कीस सौ रूपए ,द्वितीय पुरस्कार पंद्रह सौ रुपए ,तृतीय पुरस्कार ग्यारह सौ रुपए प्रदान किए जाएगें। उन्होंने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में आसपास कबड्डी की बेहतरीन टीमें भाग लेगीं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी संख्या में पहुंचकर खेलों को आनंद लें।

No comments :