by :
pramod goyal
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। जबकि सेना के मेजर समेत एक जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों को अचबल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद तड़के तलाशी
अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारे गए। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं पर रोक लगाई गई।
पाक सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में रविवार रात को गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एलओसी के दूसरी ओर से छोटे हथियारों और मोर्टार के गोले दागे गए। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
by :
pramod goyal
नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक की बजाए पांच बूथों पर EVM-VVPAT (ईवीएम-वीवीपीएटी)
का औचक मिलान होगा. 21 विपक्षी पार्टियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान
सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस याचिका को लंबित नही रख सकते क्योंकि 11 अप्रैल
से मतदान शुरू हो रहा है. दरसअल एक वकील ने सुनवाई के दौरान मांग की थी कि
इस याचिका को लंबित रखा जाए. लोकसभा चुनाव में EVM से VVPAT के 50 फीसदी
मिलान को लेकर 21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की
थी. याचिकाकर्ताओं ने कहा कि इसके लिए संसाधनों की समस्या क्यों होनी
चाहिए? यह मामला चुनाव प्रणाली में विश्वास को लेकर है. चुनाव आयोग के पास
ईवीएम के साथ VVPATs को गिनने और मिलान करने के लिए अधिक लोग होने चाहिए.
ये व्यवस्था देश भर के 479 ईवीएम पर आधारित नहीं होना चाहिए बल्कि प्रत्येक
निर्वाचन क्षेत्र में होनी चाहिए.
by :
pramod goyal
दिल्ली
एयरपोर्ट से पाकिस्तान जाने वाली सभी उड़ानें रद्द की गईं. जम्मू और
श्रीनगर जाने वाली कुछ घरेलू उड़ानें भी कैंसिल कर दी गई हैं. इनके अलावा
किसी भी अन्य देश की उड़ानें रद्द नहीं हुई हैं.
भारतीय सेना ने सीमापार से हो रही पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दीं. इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ‘हताहत' हुए हैं. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक रक्षा PRO ने कहा, ‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए.' इसके अलावा विपक्षी दलों की बुधवार को होने वाली की बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर बातचीत होने होने की संभावना नहीं है और अब पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है.

Posted on :
Wednesday, 19 December 2018
[
0
] comments
Label:
Feature
,
Latest
,
Politics
,
राष्ट्रीय
Anti Incumbency के माहौल मे गिर रहा है भाजपा का ग्राफ
पंजाब, हरियाणा हिमाचल उत्तराखंड राजस्थान
एमपी छत्तीसगढ़ गुजरात महाराष्ट्र कर्नाटक केरल आंध्रप्रदेश तेलंगाना उडिसा
असम आदि मे कांग्रेस नंबर 1 या 2 पार्टी है। इन सभी राज्यों मे कुल मिला
कर लोकसभा की लगभग 320 सीटें हैं। यदि मोदी सरकार के खिलाफ व्याप्त Anti
Incumbency के माहौल मे उपरोक्त राज्यों मे कांग्रेस को न्यूनतम 50% सीटें
भी मिलती हैं तो 320 मे कम से कम 160 सीटें मिलेगी।
अब बाकी बचे 225 सीटों मे से कांग्रेस को न्यूनतम 10% सीटें भी मिलती
हैं तो 23 सीटें और बढ़ गयीं। तो अकेले कांग्रेस को न्यूनतम 183 सीटें
मिलेगीं।
बाकी बचे 202 सीटों मे कांग्रेस के भावी
सहयोगी सपा बसपा राजद तृणमूल द्रमुक आदि कम से दो तिहाई अर्थात 138 सीटें
जीतते हैं, जिसकी पर्याप्त संभावना है, तो कांग्रेस और सहयोगियों की कुल
संख्या हो जाएगी 183+138=321, इसमें वामपंथी पार्टियां सम्मिलित नही हैं।
शेष बचे 224 सीटों मे एनडीए और उसके छद्म सहयोगी बीजेडी(उडिसा) टी आर
एस(तेलंगाना) एवं वामपंथी भी शामिल रहेंगे।
*डी एस मणि त्रिपाठी*
by :
pramod goyal
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन स्कीम
में कई बदलाव किए हैं. सरकार ने अपना योगदान 10 फीसद से बढ़ाकर 14 फीसद
करने का फैसला किया है. इसके साथ ही यह तय किया गया है कि एनपीएस का पूरा
60 फीसदी भाग निकालने पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. बता दें, अभी तक
कर्मचारी की ओर से इस स्कीम में 10 प्रतिशत का योगदान दिया जाता था, वहीं
सरकार भी 10 फीसदी का योगदान करती थी.
अब बड़ा बदलाव यह किया गया है कि कर्मचारी को तो 10 प्रतिशत ही योगदान देना होगा लेकिन सरकार 10 के बदले 14 प्रतिशत का योगदान देगी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका एलान सोमवार को किया.
अब बड़ा बदलाव यह किया गया है कि कर्मचारी को तो 10 प्रतिशत ही योगदान देना होगा लेकिन सरकार 10 के बदले 14 प्रतिशत का योगदान देगी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका एलान सोमवार को किया.
by :
pramod goyal
नई दिल्ली: गुजरात
में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों को लेकर राज्य के तत्कालीन सीएम नरेंद्र
मोदी को क्लीन चिट देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई
की जाएगी. इस मामले में आरोपी मोदी और अन्य को एसआईटी की क्लीन चिट को
बरकरार रखने के गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को जकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट
में चुनौती दी थी. मंगलवार को जकिया जाफरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए
जस्टिस ए एम खानविलकर की पीठ ने कहा कि वो इस मामले पर 19 नवंबर को सुनवाई
करेंगे.
बता दें, दरअसल 5 अक्टूबर 2017 को गुजरात हाईकोर्ट ने कहा था कि गुजरात दंगों की दोबारा जांच नहीं होगी. जकिया जाफरी ने कोर्ट से कहा था कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश थी, जिसे हाईकोर्ट ने मानने से मना कर दिया था. कोर्ट ने उनसे कहा था कि वह आगे इसकी अपील कर सकती हैं.

: केंद्र
सरकार की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मनदेय को बढ़ाने का
फैसला किया गया है. जिन्हें अभी 3000 रुपये का मानदेय मिलता था, उन्हें अब
4500 रुपये मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशा, आंगनवाड़ी
कार्यकर्ताओं से 'नरेंद्र मोदी ऐप' के जरिये संवाद में यह जानकारी दी.
प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 2250
रुपये था, उन्हें अब 3500 रुपये मिलेगा. आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 1500 रुपये के स्थान पर 2200 रुपये मिलेंगे । यह बढ़ा हुआ मानदेय अलगे माह से लागू होगा. आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘अपने लाखों हाथ’ के रूप में रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार का ध्यान पोषण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने पर है, तथा टीकाकरण की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है जिससे महिलाओं और बच्चों को खासी मदद मिलेगी. आपको बता दें कि करीब 14 लाख (2013 के आंकड़ों गणना के मुताबिक) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा.