HEADLINES


More

NIT जोन में पुलिस की पाठशाला के तहत चलाया जागरूकता अभियान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा 10 नवंबर 2026 को NIT जोन में पुलिस की पाठशाला के तहत नशा मुक्ति, साइबर अपराध, डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप एवं महिला सुरक्षा जागरूकता को लेकर डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं को डायल 112 की आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा एवं दुर्गा शक्ति ऐप की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आमजन को नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपरा

धों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।


वहीं, युवाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बाइक एवं अन्य वाहनों से खतरनाक स्टंट न करने की हिदायत दी गई। उन्हें समझाया गया कि इस प्रकार के स्टंट स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। पुलिस ने युवाओं एवं अभिभावकों से यातायात नियमों की पालना करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

No comments :

Leave a Reply