//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में दो महिलाओं के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पर आए युवक पर ही हमला हो गया। महिला के पति ने युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की। उसके सिर पर ईंट से हमला किया।
घायल युवक के अनुसार, पड़ोसी की 2 महिलाएं पैसों को लेकर लड़ रही थी, शोर सुनकर वह भी उनके पास पहुंच गया। इसी बात को लेकर उसकी एक महिला से कहासुनी हो गई।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक के साथ कुछ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सिर में ईंट लगते ही युवक कराहने लगा। सड़क पर पड़ा हुआ ‘मार दिया रै’ चिल्लाने लगा।
पुलिस का कहना है कि महिला पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

No comments :