HEADLINES


More

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में बल्लभगढ़ शामिल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 4 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 मंगलवार को बल्लभगढ़ की हवा का स्तर और अधिक भी खराब हो गया। बल्लभगढ़ में पीएम 10 का स्तर 327 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ देश का छठा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।

बल्लभगढ़ में प्रशासन उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम का इंतजाम नहीं


कर पाया है। जिसकी वजह से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बल्लभगढ़ के पंचायत भवन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हवा का स्तर मापने के लिए मशीन लगाई गई है।

फरीदाबाद में पीएम 10 का स्तर 110 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों से पीएम 10 का स्तर 120 से ऊपर नहीं गया है। जिले में प्रदूषित हवा को मापने के लिए पांच जगह मशीन लगाई गई है। जिसमें से सेक्टर-16 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में लगाई गई मशीन ही खराब है।

No comments :

Leave a Reply