HEADLINES


More

आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : कौशिक

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मनाई गई।

इस अवसर पर पंडित नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ’बाल दिवस’ के अवसर पर कृष्णा कॉलोनी स्थित स्वावलंबन एनजीओ द्वारा संचालित बच्चों के स्कूल में पहुंचकर बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। श्री कौशिक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका स्नेह, शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित सभी कांग्रेसियों पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस

के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने इस अवसर पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलकर ही तरक्की की है। पंडित नेहरू की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चें उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं और उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चे बहुत प्यारे थे इसलिए वे चाचा कहलाए और उनके जन्मदिवस को पूरा भारतवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।
श्री कौशिक ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे। उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत, महान भारत, शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
श्री कौशिक ने कहा कि आईआईटी, आईआईएम, एम्स व इसरो, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, भांखड़ा डैम केन्द्र बनाए साथ ही फरीदाबाद एनआईटी की स्थापना की। एनआईटी की स्थापना के साथ ही एस्कोटर््स, बाटा, हार्डवेयर, भारत सरकार की प्रैस लगी। इससे फरीदाबाद के हजारों लोगों को रोजगार मिला और फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी बनी।
इस अवसर पर रेनू चौहान, अनिल शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, मुकेश डागर, गौरव ढींगड़ा, विधान प्रताप सिंह, विनोद कौशिक, दीपक चौधरी, विकास फागना, सुनीता फागना, वीरेन्द्र चंदीला, एन.के. शर्मा, एन.के. शर्मा, अनुज शर्मा, ऋतु कुण्डू, राहुल नागर, राहुल सरदाना, बलजीत अरोड़ा, ईशांत कथूरिया, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, एच.पी. माहौर, के डी शर्मा, सागर कौशिक, प्रशांत कौशिक, प्रेम यादव, महेश बैंसला, श्याम, मनीष बौद्ध, विशाल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। 

No comments :

Leave a Reply