HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 11 नवम्बर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निखिल वासी संजय इंक्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि संजय इंक्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद के रहने वाले निखिल के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने निखिल को बाईपास सेक्टर-37 के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा अलीगढ उत्तर प्रदेश से 4000 रुपये में हवाबाजी करने के लिए लेकर आया था। आरोपित नशा करने का आदी है। जिस पर पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply