HEADLINES


More

फरीदाबाद में 12वीं के स्टूडेंट ने गोली मारकर सुसाइड किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव में 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने खुद को देसी कट्टे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। अभी तक सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नही हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा 12वीं कक्षा की ओपन से पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के लिए वह कोचिंग भी लेता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी और बड़ा बेटा घेर में चले गए थे। उस समय छात्र घर पर अकेला था।

मृतक के पिता ने बताया कि शाम करीब 6 बजे बड़ा बेटा लौटा तो छोटा भाई कहीं दिखाई नहीं दिया। तलाश करते हुए वह तीसरी मंजिल पर पहुंचा और खिड़की से बाथरूम में झांककर देखा तो छात्र खून से लथपथ पड़ा था।

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद गैलरी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया। बाथरूम में छात्र के पास कट्टा पड़ा हुआ था।


सूचना मिलने पर पाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर बुलाया। पिता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास कट्टा कहां से आया और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

No comments :

Leave a Reply