//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:* सुभाष कॉलोनी में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में घायल व्यक्ति रामनारायण (65) की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी आकाश निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार करन निवासी सुभाष कॉलो
नी ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 25 अक्टूबर 2026 की रात आकाश, हरेंद्र और आकाश की पत्नी ने उनके परिवार पर ईंटों से हमला कर दिया था। इस दौरान उसके पिता रामनारायण को आकाश ने लात मारी, जिससे उसके पिता गिर गये और उनके के सिर में चोटें आई थीं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 27 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने 12 नवंबर को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों परिवार एक ही मकान में रहते हैं। 25 अक्टूबर को आरोपित का शिकायतकर्ता के साथ विवाद हो गया था। इसी दौरान आकाश ने शिकायतकर्ता के पिता रामनारायण को लात मारी, जिससे उनका सिर दीवार से टकरा गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था
पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

No comments :