//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 13 नवंबर - सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन(सीटू) जिला कमेटी फरीदाबाद की मीटिंग आज बसेलुवा कॉलोनी में जिला प्रधान निरंतर पाराशर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें आगामी 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले संसद मार्च की तैयारी के सिलसिले में रणनीति बनाई गई। इस संसद मार्च में फरीदाबाद, से हजारों श्रमिक भाग लेंगे। यह
जानकारी जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष सुधा, देवी राम, मालवती,सह सचिव रवि, हेमलता, आदि उपस्थित रहे। जिला सचिव ने बताया कि मजदूर हितों की रक्षा और उनकी मांगों को प्राप्ति के लिए सीटू संसद कूच कर रही है। यह आंदोलन सरकार के सामने ठोस मांग करने जा रहा है। कि जिसमें आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील, क्रैच कर्मियों सहित देश के एक करोड़ के करीब स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा दिलवाने ,2015 में हुए 46 वें श्रम सम्मेलन में सर्वसम्मति से बनी राय के आधार पर स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा देने, इनको रिटायरमेंट के लाभ, पेंशन ,ईएसआई ,पीएफ, जैसी सामाजिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर हो रही है। भाजपा ने 12 साल के शासन में इसे अभी तक अनदेखा कर रखा है। स्कीम वर्क्स पर काम का बोझ बढ़ रहा है। लेकिन वेतन नहीं बढ़ रहा है। बल्कि घोषित वेतन तक नहीं मिल रहा है। इन्हें मानदेय के बजाए नियमित बढ़ा हुआ वेतन मिलना चाहिए। सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों की भी अनदेखी कर रखी है। इन कर्मचारियों का भारी शोषण हो रहा है। सीटू की मांगों में चारों लेबर कोड्स वापस लेना, मनरेगा बहाल करना, न्यूनतम वेतन 42000 और मासिक वेतन ₹21000 लागू करना, श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत मजदूरों का पंजीकरण करना और उनकी सुविधा बहाल करना, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, टैक्सी आदि ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और रेहडी- पटरी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना आदि हैं।

No comments :