HEADLINES


More

तेज रफ्तार ऑटो पलटा पति की मौत, परिवार घायल

Posted by : pramod goyal on : Monday, 9 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 25 वर्षीय जावेद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सराय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नगला खीरी का रहने वाला जावेद दिल्ली में रंगोली बेचने का काम करता था। वह अपनी पत्नी बबली और तीन बच्चों के साथ दिल्ली आया हुआ था। रविवार देर रात करीब 3 बजे परिवार गांव लौटने के लिए बदरपुर बॉर्डर पर बस पकड़ने जा रहा था। इसके लिए उन्होंने ऑटो लिया था।

No comments :

Leave a Reply