//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। एनआइटी एक क्षेत्र में स्ट्रीट डाग ने छह साल के बच्चें पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को पीटकर किसी तरह बच्चे को छुड़ाया।
सोनिया चौक के पास रहने वाली अनीता ने बताया कि उसका छह साल का बेटा निखिल अपने बड़े भाई के साथ सुबह करीब 10 बजे खेलने के लिए निकला था। उसका बड़ा बेटा वापस आ गया लेकिन निखिल नही लौटा। इसके बाद उसने अपनी बेटी को उसकी तलाश के लिए भेजा। लेकिन उसका कोई पता नही चला तो परिवार ने सोचा कि खेलने के बाद वापस घर लौट आएगा।
स्थानीय निवासी बिट्टू बजरंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किसी काम से वहां से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि एक लकड़ी की झोपड़ में रोने जैसी कुछ आवाज आ रही थी। उसने देखा कि एक बच्चे को कुत्ते ने पकड़ कर रखा हुआ है। कुत्ता बच्चे के पास बैठा हुआ था।

No comments :