//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बेड से हाथ-पैर बंधे मिले मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पहचान दिल्ली के शाहदरा निवासी 33 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। वह 7 नवंबर को फरीदाबाद से दिल्ली लौटते समय लापता हो गया था।
अब पहचान होने के बाद स्वजन ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शव का आज पोस्टमार्टम कराया
जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

No comments :