HEADLINES


More

सट्टा खाई करने वाला गिरफ्तार, ₹8640 बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 11 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 नवंबर को अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹8640  बरामद किए हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सारन, निनायक वाटिका के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हिमांशु वासी गांव सारन फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए काबू किया। आरोपी के कब्जे से ₹8640 की नकदी बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना सारन में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply