//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध नशा में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेंट्रल व सेक्टर-16 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 829 ग्राम गांजा बरा
मद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 नवंबर को मोहित वासी भाटीया कालोनी फरीदाबाद को आईएमटी चौक सेक्टर-02 से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने शिवम वासी सेक्टर-56 फरीदाबाद को प्रतापगढ रोड गोच्छी फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 529 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

No comments :