फरीदाबाद के सेक्टर-45 स्थित सरवोम (Sarvome) प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने 3 फ्लैट की कुल कीमत का 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान लेने के बावजूद खरीदारों का आवंटन रद्द कर दिया। इसके बा
द वर्ष 2024 में वही फ्लैट दूसरे लोगों को बेच दिए गए।
मामले में राजीव नाथवानी, हरि राम और गौरव नाथवानी ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी जॉतिंद्रा स्टील (इंफ्रास्ट्रक्चर) लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फ्लैट ICICI बैंक के पास गिरवी रखे गए थे, इसके बावजूद कंपनी ने उन्हें दूसरे खरीदारों को बेच दिया। पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच और कानूनी राय के बाद सूरजकुंड थाने में मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सेक्टर-45 स्थित सरवोम प्रोजेक्ट में 2 कमरे वाले फ्लैट आवंटित किए गए थे। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2023-24 में फ्लैट की कुल कीमत का 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिया था।
आरोप है कि कंपनी ने वर्ष 2024 में उनका आवंटन रद्द कर दिया और फ्लैट दूसरे खरीदारों को बेच दिए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उस समय प्रोजेक्ट का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ था, जबकि कंपनी ने वर्ष 2024 में निर्माण पूरा करने का भरोसा दिया था।

No comments :