फरीदाबाद में एक महिला ने युवक पर दोस्ती के बहाने दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर 2.50 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की।
इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार पैसे लिए।
महिला ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और अपनी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक कंपनी के लिए सेल्स का काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल नाम के युवक से हुई। आरोप है कि 17 अगस्त 2024 को राहुल उसे अपनी कार में बैठाकर एनआईटी-1 स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। महिला का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 2.50 लाख रुपए वसूल चुका है।

No comments :