HEADLINES


More

दुनिया भर के विशेषज्ञ 23-24 नवंबर को फरीदाबाद के अमृता विश्व विद्यापीठम में सातवें विश्व भूस्खलन मंच के लिए जुटेंगे

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को कम करने और समय रहते चेतावनी देने की आधुनिक तकनीकों पर मंथन के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञ फरीदाबाद में जुटेंगे। अमृता विश्व विद्यापीठम के सेक्टर-88 स्थित परिसर में 23 से 24 नवंबर तक सातवें विश्व भूस्खलन मंच (वर्ल्ड लैंडस्लाइड फोरम-7) का आयोजन


किया जाएगा। भारत पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय मंच की मेजबानी करने जा रहा है।

इस आयोजन में करीब 70 देशों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, इंजीनियर, नीति निर्माता और आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय सुरक्षित और आपदा-रोधी समुदायों के निर्माण के लिए भूस्खलन विज्ञान एवं उसके व्यावहारिक उपयोग पर केंद्रित रहेगा। मंच पर भूस्खलन की पहचान, जोखिम का आकलन, रिमोट सेंसिंग, सैटेलाइट तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल ट्विन और शुरुआती चेतावनी प्रणाली जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

No comments :

Leave a Reply