HEADLINES


More

सट्टा खाई करने वाला गिरफ्तार, ₹10,500 बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 नवंबर को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹10,500 बराम


द किए हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लैजर वैली पार्क डबुआ मंडी रोड के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सचिन भाटिया वासी Nit–2 फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए काबू किया। आरोपी के कब्जे से ₹10,500 की नकदी बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना डबुआ में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply