HEADLINES


More

SIR का विरोध:फरीदाबाद में प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस नेत्रियों में चले थप्पड़-मुक्के

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 8 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हरियाणा में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।

फरीदाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और दो महिला वर्करों के बीच जमकर थप्पड़ चल गए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पराग शर्मा और गुंजन लाम्बा, शालिनी चोपड़ा में झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी और जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के सामने ये झगड़ा हुआ। गुंजन जहां महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रह चुकी हैं, वहीं शालिनी ने कांग्रेस के टिकट पर नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि झगड़ा एकदूसरे से आगे निकलने को लेकर हुआ।


No comments :

Leave a Reply