हरियाणा में नायब सरकार ने सड़कों के किनारे लंबे समय से खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत विद्युत विभाग ने राज्य भर में चिन्हित 6,443 अप्रयुक्त बिजली के खंभों में से 4,222 को हटा दिया है, जिससे एक विशेष अभियान के तहत लगभग 65.5 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शेष 2,221 खंभों को भी निर्धारित समय-सीमा में हटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल से सड़कों पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हालिया बैठक में जारी निर्देशों के बाद यह त्वरित अभियान चलाया जा रहा है। बिजली वितरण निग
मों को निर्देश दिया गया था कि वे उन बिजली के खंभों की पहचान करें जो अब परिचालन में नहीं हैं, उन्हें हटा दें और प्राप्त सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने भंडारों में जमा करें।
अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क किनारे की अनावश्यक संरचनाओं को हटाना, बिजली वितरण नेटवर्क को सुव्यवस्थित करना और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा में सुधार करना है। राज्य सरकार ने सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खड़े शेष खंभों को हटाने के लिए 31 दिसंबर की समय सीमा निर्धारित की है।
बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने और निर्धारित समय सीमा को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments :