HEADLINES


More

साइबर सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Monday, 19 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने और उनमें सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद में एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत थाना सेक्टर-8  की टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-9, बल्लभगढ़, फरीदाबाद के छात्र-छात्राओं को पुलिस थाना सेक्टर-8 का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, थाना स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया गया परिचित - कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा नागरिकों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती है। विद्यार्थियों को पुलिस थाने के संगठन, विभिन्न कार्यों एवं आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया, ताकि वे पुलिस की भूमिका को बेहतर ढंग से समझ सकें और आवश्यकता पड़ने पर उचित माध्यम से पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकें।

मोबाइल के दुरुपयोग एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक - भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग

के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि मोबाइल फोन और इंटरनेट का अनावश्यक अथवा असावधानीपूर्वक उपयोग व्यक्तिगत सुरक्षा एवं गोपनीयता के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने, अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।


इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ऑनलाइन किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या साइबर अपराध का सामना करने पर घबराने के बजाय तुरंत अपने अभिभावकों एवं पुलिस को सूचित करना चाहिए और समय रहते उचित सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

नशे के दुष्परिणामों के बारे में दी गई जानकारी - कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक तथा सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि नशा व्यक्ति के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, गलत संगति से बचने तथा अपने मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक लिया भाग - इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और मोबाइल के उपयोग, ड्रग्स अवेयरनेस तथा साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने इन विषयों पर खुलकर चर्चा की तथा सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं को समझने में रुचि दिखाई। पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

No comments :

Leave a Reply