//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने 2 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद मोसिन (30) व मोहम्मद फिरसत (29)
वासी नैनीताल उतराखण्ड के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 अक्टूबर 2025 को उसे विदेशी नंबर से WhatsApp कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को Mew Wealth Private Limited का सहायक बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग UPI आईडी एवं बैंक खातों में अक्टूबर 2025 के दौरान शिकायतकर्ता से कुल ₹9,66,000 ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले में साइबर थाना NIT में केस दर्ज कर जांच की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपित मोहम्मद मोसिन व फिरसत ने इरसाद व बिलाल से खाता लेकर आगे ठगो को दिया था। दोनों 8वीं पास है व मेहनत मजदुरी का काम करते है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :