//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में शहर की विभिन्न रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी ट्रैफिक एवं डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद उत्तम आईपीएस द्वारा की गई। बैठक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा।
बैठक में रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने शहर में सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित स्थानों, ट्रैफिक जाम, गलत दिशा में वाहन चलाने, अवैध पार्किंग, ऑटो स्टैंड से संबंधित समस्याओं, पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा अन्य यातायात संबंधी विषयों पर अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए। बैठक में एसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह एचपीएस, रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी निरीक्षक राजेश तथा ट्रैफिक पुलिस के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डीसीपी ट्रैफिक एवं डीसीपी एनआईटी उत्तम आईपीएस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस केवल प्रवर्तन कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों एवं आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता को भी बढ़ावा देगी।
बैठक में स्कूलों के आसपास होने वाली अंडर एज ड्राइविंग की समस्या पर भी विशेष चर्चा की गई। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि कोई नाबालिग छात्र दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति
में वाहन स्वामी/अभिभावक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी निर्देशित किया जाएगा कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस संबंध में जागरूक करें तथा विद्यालय परिसर में अंडर एज ड्राइविंग को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित न होने दें।
में वाहन स्वामी/अभिभावक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी निर्देशित किया जाएगा कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस संबंध में जागरूक करें तथा विद्यालय परिसर में अंडर एज ड्राइविंग को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित न होने दें।
बैठक में यह भी बताया गया कि फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सितंबर माह के दौरान 20 सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, पैदल यात्रियों, ऑटो चालकों, वाणिज्यिक वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। भविष्य में रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।
डीसीपी ट्रैफिक एवं डीसीपी एनआईटी उत्तम आईपीएस ने कहा कि फरीदाबाद को अधिक सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन मिलकर कार्य करेंगे। सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि विभिन्न सुझावों एवं फीडबैक के आधार पर प्रभावी सुधार सुनिश्चित किए जा सकें।
यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता अथवा सूचना के लिए आमजन फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 0129-2267201 अथवा आपातकालीन सेवा Dial 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments :