HEADLINES


More

देसी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस व 3 खाली खोल सहित आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 3 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 2 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देसी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश निवासी सेक्टर-15, फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 2 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सेक्टर-15 क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोल बरामद हुए।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने उक्त अवैध हथियार सरफाबाद, उत्तर प्रदेश में एक अफ्रीकी मूल के व्यक्ति से 2.50 लाख रुपये में खरीदा था। वह हवाबाजी के लिए हथियार लेकर आया था। आरोपी ने पिस्टल को चेक करने के लिए तीन राउंड जमीन पर चलाए थे, जिनके खाली खोल भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त, हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति तथा अन्य जानकारी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


No comments :

Leave a Reply