//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो व चोरी का वाहन खरीदने वालो पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने खुर्शीद वासी गांव अंधरौला पलवल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित अटल पार्क सेक्टर-25 से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 19 अक्टूबर को क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम क्षेत्र में गस्त पर थी दौराने गस्त टीम को मुखबर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित खुर्शीद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित अटल पार्क सेक्टर-25 एरिया से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल नूंह से ही किसी व्यक्ति से 10,000 रुपये में खरीदी थी। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल गया है।

No comments :