//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर एक महिला से गैस कनेक्शन एक्टिवेट करने के नाम पर 1,79,168 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अभिषेक व आदित्य वासी बुराडी दिंल्ली के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT वासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास 7 सितंबर को एक अंजान नंबर से कॉल आया जिस पर कथित व्यक्ति ने बताया कि वह अडानी गैस से बोल रहा है और उनका गैस कनेक्शन जो 2 साल से बंद पडा है उसे एक्टिवेट कर देगा। जिसके बाद कथित व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। जिसे ओपन करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 1,79,168 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी अभिषेक SIM धारक है जिस से शिकायतकर्ता को कॉल गया था तथा आदित्य ने यह SIM आगे ठगो को प्रोवाईड करवाई थी। दोनों डिलीवरी दिल्ली में डिलवरी बॉय का काम करते है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :