//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- APK फाईल से फोन हैक कर 45,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक अंशुल वासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना धौज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 सितंबर को APK फाईल के द्वारा उसका फोन हैक कर लिया गया था। जिसके बाद उसके खाता से 45,000 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच अनुसार आरोपी अंशुल, खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के ₹45000 आये थे। उसके खाता पर 2 अन्य राज्यों की साइबर ठगी की भी शिकायते दर्ज है।
साइबर थाना सेंट्रल की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके द्वारा ठगी की पूरी राशि न्यायालय में जमा कराई गई। अपनी राशि मिल जाने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस उपायुक्त, साइबर, हिमाद्री कोशिक IPS से मुलाकात कर फरीदाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने यह ₹45000, 3 साल में ₹100/200 करके जमा किए थे। अपने पैसे वापस पाकर उसे काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने पुलिस टीम के इस बेहतरीन कार्य की सराहना की है।

No comments :