HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस की बडी कार्रवाई 2 अलग-अलग मामलो में 977.645 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखें बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 21 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT  व AVTS सिकरोना की टीम ने अलग-अलग मामलो में कार्रवाई करते हुए कुल 977.645 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखें बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शा

खा NIT की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58 में मित्तल कॉम्प्लेक्स नाम की दुकान में मोहित सिंघल वासी कृष्णा नगर दिल्ली हाल बल्लभगढ फरीदाबाद को अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम करता है तथा उसने बिक्री के लिए अपनी दुकान में पटाखों से भरे प्लास्टिक कट्टे रखे हुए हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुये मोहित को 805.365 किलोग्राम अवैध पटाखो सहित काबू किया है।


इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने राहुल वासी सैनी रोड ओल्ड फऱीदाबाद को अवैध पटाखो सहित ओल्ड चुंगी फरीदाबाद से 172.280 किलोग्राम पटाखो सहित काबू किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था स्थापित कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। भविष्य में भी फरीदाबाद पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेंगी। अपराध, नशा, अवैध हथियार, अवैध शराब और जुए जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि उनके आसपास किसी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

No comments :

Leave a Reply