HEADLINES


More

नौकरी दिलाने का झांसा देकर की गई थी 90,000 रुपये की ठगी, SIM उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 28 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर ठगों द्वारा लगातार विभिन्न तरिकों से लोगों के साथ साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, इसी प्रकार नौकरी दिलाने का लालच देकर 90,000 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने आरोपी आदित्य त्रिवेदी निवासी गांव मिश्रखुदिया, थाना बरहज, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश को प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी एक अन्य साइबर ठगी के मामले में निमका जेल में बंद था।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव डगरपड़ा, जिला बा

लेश्वर, ओडिशा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-58, फरीदाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 26 सितंबर 2026 को उसके ई-मेल पर Shine Recruiter की तरफ से नौकरी संबंधी ई-मेल आया था। अच्छी कंपनी में नौकरी पाने के उद्देश्य से उसने ई-मेल में दिए गए फॉर्मेट के अनुसार अपनी जानकारी भर दी। 27 सितंबर 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को Shine.com का कर्मचारी बताते हुए कोलकता की प्रतिष्ठित कंपनी J.P. Morgan में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की बात कही। आरोपी ने इंटरव्यू प्रक्रिया के नाम पर ऑनलाइन 10 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा और एक लिंक भेजा। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक कर 10 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हुई। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर बैंक संबंधी संदेश आने लगे और उसके क्रेडिट कार्ड से 90,000 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी आदित्य त्रिवेदी की भूमिका सामने आई। आरोपी को 15 अक्टूबर को एक अन्य साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वह बैंक खाताधारक के रूप में संलिप्त था। वर्तमान मामले में जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आने पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने और अपनी मां के नाम पर सिम कार्ड निकलवाकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाए थे। इन्हीं सिम कार्ड के माध्यम से ठगों ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसके क्रेडिट कार्ड से 90,000 रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply