फरीदाबाद 28 अक्टूबर - गैर कानूनी एस, आई, आर को रद्द करने, पहले की तरह मतदाता सूची में समय-समय पर बदलाव करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मौजूदा कानून को रद्द करने, चुनाव आयोग की स्वायत्तता बहाल करने, व्यापक चुनाव सुधार लागू करने जैसे आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली, धनबल और बाहुबल पर रोक लगाने, की मांगों को लेकर इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में फरीदाबाद से माकपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह निर्णय पल्ला तिलपत ब्रांच की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सांगठनिक कमेटी के सदस्य निरंतर पराशर ने की । जबकि मीटिंग का संचालन ब्रांच सेक्रेटरी के पी सिंह ने किया । मीटिंग को जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और जिला सांगठनिक कमेटी के सदस्य शिवप्रसाद ने सम्बोधित किया फरीदाबाद 28 अक्टूबर गैर कानूनी एस, आई, आर को रद्द करने, पहले की तरह मतदाता सूची में समय-समय पर बदलाव करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ आपराधिक मामला द
र्ज करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मौजूदा कानून को रद्द करने, चुनाव आयोग की स्वायत्तता बहाल करने, व्यापक चुनाव सुधार लागू करने जैसे आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली, धनबल और बाहुबल पर रोक लगाने, की मांगों को लेकर इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में फरीदाबाद से माकपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह निर्णय पल्ला तिलपत ब्रांच की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सांगठनिक कमेटी के सदस्य निरंतर पराशर ने की । जबकि मीटिंग का संचालन ब्रांच सेक्रेटरी के पी सिंह ने किया । मीटिंग को जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और जिला सांगठनिक कमेटी के सदस्य शिवप्रसाद ने संबोधित किया उन्होंने बताया कि आज पूरा देश में उथल-पुथल की स्थिति है। क्योंकि कुछ समय से चुनाव में की गई गड़बड़ियों ने इस सच को साबित कर दिया। जब से इंडियन एक्सप्रेस ने मतदाता सूची के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के बारे में खुलासा किया। उस समय से हमारा यह संदेह पक्का हो गया। कि पिछले कुछ चुनाव गलत तरीके से कराए गए। अगर इरादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाने का था। तो 13 करोड़ वोटरों में से कितने विदेशी पाए गए। उनके बारे में भारत के मुख्य चुनाव आयोग ने अभी तक स्पष्टीकरण क्यों नहीं दिया। जबकि पुनिरीक्षण करने के नाम पर अब तक करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं। उनसे उनका वोट डालने का अधिकार छीन लिया गया। जैसा कि हमें बहुत संघर्षों के बाद वोट देने का अधिकार मिला है। देश के संविधान की धारा 356 इस अधिकार की गारंटी देता है। अब सरकार प्रत्येक मतदाता से अपनी पात्रता साबित करने के लिए कह रहा है। आज ब्रांच के सदस्यों ने राजीव नगर में रैली के पर्चे वितरित किए। उन्होंने जनता जनार्दन से सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एकत्रित होकर रैली में पहुंचने का आवाहन किया। रैली को कामयाब बनाने के लिए पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बैठक में रवि, घनश्याम, केपी सिंह, जय राम यादव, शिव प्रसाद उपस्थित रहे।

No comments :