HEADLINES


More

डेंगू के 35-मलेरिया के 5 केस मिले: फरीदाबाद में 40 टीमें इलाकों में ले रहीं सैंपल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 30 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग और नूंह की टीम ने डेंगू और मलेरिया के सेंपल भरे। डॉक्टरों के द्वारा इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला में अभी तक डेंगू के 35 और मलेरिया के पांच मामले सामने आ चुके है। जबकि विभाग द्वारा 3200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

सर्दी के आने से पहले लगातार हो रही बारिश के कारण मच्छरों से होने वाले डेंगू और मलेरिया के केसों में बढ़त देखी जा रही है। इसी को लेकर विभाग की टीमें 40 टीमें अलग-अलग इलाकों में लोगों के रक्त सेंपल ले रही है।

टीमें खासतौर से उन इलाकों में अभियान चला रही है जहां पर भीड़ ज्यादा है और साफ-सफाई का अभाव है। अभी तक करीब 2 लाख से ज्यादा घरों की जांच की जा चुकी है। विभाग डेढ़ लाख से ज्यादा ब्लड स्लाइड मलेरिया की जांच के लिए तैयार कर चुका है।

विभाग की टीमों ने गोंछी गांव में लोगों के सेंपल लिए। इस दौरान कैंप में आने वाले लोगों को जरूरी दवाईयां भी मुहैया कराई गई। बदलते मौसम में बुखार, खांसी के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे है। इन सैंपलों को लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आगे का इलाज दिया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply