HEADLINES


More

12 साल से फरार 2 हत्यारोपी गिरफ्तार:पहचान और काम बदले

Posted by : pramod goyal on : Friday, 30 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में युवक की हत्या के एक मामले में 12 साल से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और कामकाज बदल रहे थे। एक आरोपी बेलदारी करने के साथ ऑटो चलाने लगा, जबकि दूसरा राजमिस्त्री बन गया था।

साल 2014 में गांव सिढौला में झगड़े के दौरान सुमित नाम के युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में संदीप और विजय कुमार आरोपी थे। लंबे समय तक अदालत में पेश नहीं होने पर दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

आखिरकार क्राइम ब्रांच सेंट्रल और थाना तिगांव की टीम ने दोनों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply