HEADLINES


More

साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम के तीन पुलिसकर्मी बने ‘Cyber Hero of the Week’,

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 30 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 30 सितंबर। साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the Week’ कार्यक्रम के तहत थाना साइबर क्राइम सेंट्रल की टीम के तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, IPS ने P/SI अजय प्रकाश, HC मोहम्मद बिलाल और सिपाही शाहरुख को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘Cyber Hero of the Week’ चुना और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अगस्त 2026 में थाना साइबर क्राइम सेंट्रल में एक साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सेक्टर 78 फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ 84000 रुपए की साइबर ठगी की गई थी, जून 2026 में महिला अंडमान में होटल बुकिंग करने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रही थी, इसी दौरान उसने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिला। जिस पर उसके द्वारा दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया। ठगों ने महिला से होटल बुकिंग की प्रक्रिया के माध्यम से 84000 रुपए ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। 

उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड, गाजियाबाद और हापुड़ में दबिश देकर गैंग लीडर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि गिरोह में अलग-अलग आरोपियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर, कॉलिंग टीम के सदस्य, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तथा वेबसाइट उपलब्ध कराने वाला आरोपी शामिल थे ।

साइबर अपराध के इस मामले में पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में टीम द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को ‘Cyber Hero of the Week’ के लिए चुना गया।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, IPS ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराध के मामलों में तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और बेहतर टीमवर्क के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से अन्य पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध के खिलाफ और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।


No comments :

Leave a Reply