HEADLINES


More

'द आर्ट ऑफ कमर्शियल फिल्म मेकिंग' विषय पर मास्टर क्लास का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 2 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 02 सितंबर। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बी.एससी विजुअल कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों के लिए 'द आर्ट ऑफ कमर्शियल फिल्म मेकिंग: कॉन्सेप्ट, डायरेक्शन एंड प्रोडक्शन' विषय पर एक दिवसीय मास्टर क्लास का सफल आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्ध फिल्म मेकर और फोटोग्राफर मिस्टर हरसिमरन सिंह ने शिरकत की।


मास्टर क्लास के दौरान हरसिमरन सिंह ने छात्रों को कमर्शियल फिल्म निर्माण के बारीक पहलुओं, जैसे कि मजबूत कॉन्सेप्ट डेवलप करना, निर्देशन की तकनीक और प्रोडक्शन से अवगत कराया। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों और अपने अनुभव के माध्यम से मीडिया जगत की आधुनिक तकनीकों और उद्योग की प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। हरसिमरन सिंह ने विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी कैंपस में गिबल के साथ कैमरा ऑपरेटर करना और फिल्म के शॉट्स लेने की बारीकियों को प्रैक्टिकल करके सिखाया। उन्होंने छात्रों को सिनेमैटिक शॉट्स: पैदल चलते, दौड़ते या वाहन से शूट करते समय भी वीडियो बिल्कुल स्मूथ आता है। इंटेलिजेंट ट्रैकिंग के अंतर्गत कई आधुनिक गिम्बल्स में एआई ट्रैकिंग फीचर होता है, जिससे कैमरा अपने आप किसी व्यक्ति या वस्तु का पीछा करता है।इसके अलावा पैन फॉलो, लॉक मोड, टाइम लैप्स और पैनोरमा जैसे विभिन्न क्रिएटिव शूटिंग मोड्स की बारीकियों को समझाया।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी मीडिया युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। व्यावहारिक कौशल और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के 'वीकली स्किल बूस्ट' सत्र विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण और मीडिया उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। मास्टर क्लास के अंत में छात्रों ने फिल्म निर्माण से जुड़े अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर अजय यादव ने विशेषज्ञ का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापक और बी.एससी. वीसीएमटी के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply