HEADLINES


More

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ गणेश उत्सव

Posted by : pramod goyal on : Friday, 25 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 25 सितम्बर। महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गाँधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में आयोजित दस दिवसीय सार्वजनिक गणेश उत्सव का समापन 25 सितम्बर को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के भव्य एवं भावपूर्ण विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। 13 सितम्बर से प्रारम्भ हुए इस उत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

विसर्जन के दिन प्रातः से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गणपति बाप्पा की अंतिम महाआरती एवं पूजन के पश्चात भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ उत्सव स्थल से हुआ। ढोल-ताशों की गूंज, पारंपरिक नृत्य, गुलाल की रंगीन छटा और "गणपति बाप्पा मोरया" के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण हो उठा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शोभायात्रा जब 5बी-81 पहुँची तो वहाँ श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। इसके पश्चात यात्रा 5 नंबर मेन मार्केट चौक पहुँची, जहाँ मंडल के सहयोगी गोपाल जी द्वारा सभी भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। आगे बिजली कार्यालय चौक पर समाजसेवी शिव चरण बब्बल जी द्वारा श्रद्धालुओं को फ्रूटी वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया। तेज धूप और गर्म मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह, ऊर्जा और भक्ति भाव पूरे मार्ग में देखते ही बनता था।

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख, समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की प्रार्थना की। पूरे मार्ग में भक्तों भजन, कीर्तन और जयघोषों के माध्यम से भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते रहे। यात्रा में अनुशासन, सौहार्द और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

अंततः सभी श्रद्धालु निर्धारित विसर्जन स्थल पर पहुँचे, जहाँ भगवान श्री गणेश की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नम आंखों और भावुक मन से भक्तों ने बाप्पा को विदाई देते हुए "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष लगाए। विसर्जन के क्षणों में श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

महाराष्ट्र मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, समाजसेवियों, स्थानीय निवासियों, प्रशासन तथा स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से गणेश उत्सव अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। मंडल ने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी गणेश उत्सव को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनकल्याण की भावना के साथ और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण, गणेश भक्त एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



No comments :

Leave a Reply