HEADLINES


More

लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला, दो आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 25 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस चौकी सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत रास्ते में रोककर मारपीट करने तथा लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले में पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेपाल व योगेन्द्र, निवासी गांव नंगला जोगियान, फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव भनकपुर निवासी रितिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर की रात वह स्कूटी से अपने गांव भनकपुर जा रहा था। चैकमैट होटल के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद नंगला होली चौक के पास उसने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान गांव का तुषार वहां से गुजर रहा था, जिसने रितिक को आरोपितों से बचाने का प्रयास किया। जहां आरोपितों ने लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से उस पर भी हमला कर दिया। मामले में बंटी, नेपाल, अर्जुन, प्रवीण, योगेश व गुलशन सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि रास्ते में साइड लेने को लेकर नेपाल और शिकायतकर्ता के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नेपाल ने अपने गांव के पास नंगला होली चौक पर अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और शिकायतकर्ता को रास्ते में रोककर मारपीट की। शिकायतकर्ता को बचाने पहुंचे उसके दोस्त तुषार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply