//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 16 सितंबर - हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सैकड़ो कर्मचारियों ने आज अधीक्षक अभियंता यमुना जल सेवाऐं परिमंडल के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। तथा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पंचकूला के नाम 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन बी आर बत्रा अधीक्षक अभियंता को सौंपा। यह प्रदर्शन राज्य कमेटी के आह्वान पर किया गया। आज के प्रदर्शन में पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग
और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारीयों ने भाग लिया।इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान देवी सिंह तथा संचालन जिला सचिव राजकुमार ने किया। प्रदर्शनकारियों को पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल, मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा, उप कोषाध्यक्ष श्री हितेश शर्मा, जिला चैयरमेन जगदीश चंद्र,पब्लिक हेल्थ के प्रधान कुंवर पाल, सचिव अजीत सैनी, सिंचाई ब्रांच के प्रधान जितेंद्र भडाना मैकेनिकल ब्रांच के प्रधान अमित कुमार लोक निर्माण विभाग के प्रधान कपि उपस्थित रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को यूनियन की बैठक सिंचाई मंत्री सुश्री श्रुति चौधरी के साथ हुई थी ।इस बैठक में अनेक मांगों पर सहमति बनी। लेकिन सरकार ने मांगों को लेकर नीतिगत मामलों में सरकार के समक्ष प्रत्येक मांग को भेज कर समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन दो माह का समय बीतने के बाद भी सरकार ने प्रोसीडिंग में उल्लेखित मांगों का समाधान नहीं किया। यूनियन की मुख्य मांगों में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अनुपातिक नाम से ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों के पदों में कटौती नहीं करने और कार्य के विस्तार के अनुसार नए पद सृजित करने की मांग की थी। इसी तरह सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति बनाने ।फील्ड के नियमों सेवा नियमों की विसंगतियां में संशोधन करने। टेक्निकल स्केल देने , कैनाल गार्ड के भर्ती योग्यता और शारीरिक मापदंड के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड की तर्ज पर तृतीय श्रेणी का कर्मचारी घोषित करने ।गेज रीडर मेट ग्रुप डी से पदोन्नति पद हैं। वर्ष 2020 और 23 का एलटीसी का भुगतान करने। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को धुलाई भत्ता, एक मुश्त देने, गेज रीडर के पद पर बेलदार कैनाल गार्ड के पद से पदोन्नति हो। क्योंकि मेट पहले ही ग्रुप डी के पद पर पदोन्नति होते हैं। कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति में अनावश्यक शर्तों को हटाया जाए । मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को मिलने वाली अनुकंपा राशि की मंजूरी का अधिकार कार्यकारी अभियंता को दिया जाए। मुख्यालय स्तर पर कर्मचारियों के केस और समस्या अनावश्यक रूप से लंबे समय तक लंबित नहीं रखी जाएं। जोखिम के काम करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए ।पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए ।एच के आर एन के कर्मचारियों को पक्का किया जाए आदि हैं। जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र ने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को उनके कार्य स्थलों पर काम करने के लिए औजार नहीं दिए जा रहे हैं। आज के प्रदर्शन में श्री अंकित बैसला, करतार सिंह अरुण कुमार, पदमबीर, मोहन, सोहन पाल, मोहनलाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, कंवर सेन, कुलदीप कुमार, श्री श्यामलाल, अरुण कुमार, सोनू,
उपस्थित रहे।

No comments :