HEADLINES


More

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के आंतरिक स्क्रीनिंग राउंड का सफल आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 17 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 17 सितम्बर - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में संस्थान की इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के सहयोग से 10 और 11 सितंबर 2026 को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2026 के आंतरिक स्क्रीनिंग राउंड का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

यह दो दिवसीय आंतरिक हैकथॉन कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार और कु

लसचिव प्रो. अजय रँगा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्थान के इनोवेशन काउंसिल के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. रश्मि अग्रवाल (अध्यक्ष, आईआईसी), डॉ. पूनम (उपाध्यक्ष, आईआईसी) तथा डॉ. निखिल देव (संयोजक, आईआईसी) की देखरेख में गतिविधियाँ संचालित की गईं। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. पायल गुलाटी, एसपीओसी, एसआईएच तथा डॉ. सोनम, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया।

विश्वविद्यालय के आंतरिक स्क्रीनिंग राउंड में विद्यार्थियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 113 टीमों के कुल 678 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागी टीमों ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के समस्या आधारित नवीन एवं प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान प्रस्तुत किए, जो विविध क्षेत्रों की वास्तविक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हैं। इन नवीन समाधानों का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल द्वारा गहन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें नीरज स्वरूप शर्मा, सीनियर मैनेजर, टेक्नोलॉजी, नगर्रो एवं एसआईएच इवैल्यूएटर, श्री शितिज नागपाल, ग्रुप लीडर, प्रोग्राम एंड डिलीवरी मैनेजर, आईबीएम, डॉ. शिवम, अंग्रेजी भाषा शिक्षक, लेखक, शोधकर्ता एवं जशना एजु के संस्थापक तथा डॉ. मुनीश खन्ना, प्रोफेसर (सीएसई), गलगोटिया विश्वविद्यालय शामिल रहे।
विस्तृत मूल्यांकन और स्क्रीनिंग प्रक्रिया के पश्चात 46 टीमों को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के अगले चरण के लिए चयनित किया गया। आंतरिक स्क्रीनिंग राउंड का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के उन प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और समाधान-उन्मुख सोच को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply