HEADLINES


More

चाकू व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 12 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर चाकू व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने दीपक निवासी प्रेम नगर, सेक्टर-18, हाल जीवन नगर, फरीदाबाद तथा विशाल उर्फ कलूरी निवा


सी बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रवि सैनी निवासी गढ़ी मोहल्ला, ओल्ड फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे उसके चचेरे भाई जतिन सैनी के साथ शेखर, अन्नू व अन्य युवकों ने मारपीट की थी। इस संबंध में जतिन ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में शिकायत दी थी। शिकायत देने के बाद जब रवि, जतिन व मोहित घर लौट रहे थे, तो सरकारी स्कूल के पास करीब 8-9 युवकों ने जतिन व मोहित के साथ दोबारा मारपीट करते हुए लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि शेखर व उसके साथी पीड़ित की दुकान के पास किसी अन्य लड़के के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान जतिन बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचा, जहां उसकी शेखर व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई। इसी के चलते शेखर, दीपक, विशाल व अन्य आरोपितों ने जतिन व उसके भाई के साथ दोबारा मारपीट की तथा शेखर ने चाकू से हमला किया था।

मामले में मुख्य आरोपित शेखर सहित तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply