//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर को 1.210 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अरविंद वासी टिलकागढी, मथुरा हाल हरकेश नगर, फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 सितंबर को क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अरविंद को गुरुग्राम नहर पटरी सै-3 नियर मीट मार्किट फरीदाबाद के पास से 1.210 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 2 किलोग्राम गांजा बिहार से 25,000/-रूपये में खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था बाकी बेचने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को माननीय न्यायलय से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :