HEADLINES


More

दो सहेलियां गायब, :बच्चों को भी साथ ले गईं

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बचपन की दो सहेलियां अपने-अपने पतियों को छोड़कर चली गईं। पलवल और गुरुग्राम की रहने वाली दोनों महिलाएं अपने चार बच्चों को साथ लेकर घर से निकलीं। उनके पतियों का आरोप है कि दोनों लाखों रुपए के सोने के जेवर और कैश भी साथ ले गईं। पति


यों का दावा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर था और अब उन्होंने आपस में शादी कर ली है।

एक पति ने पत्नी की चैट भी दिखाई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के लिए ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। हालांकि, पुलिस जांच में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों जिलों की पुलिस महिलाओं और बच्चों की तलाश कर रही है। पतियों का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नियों के साथ रहने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि उनके बच्चे सुरक्षित वापस आ जाएं।

No comments :

Leave a Reply