HEADLINES


More

हरियाणा में16 IAS और 10 HCS अफसरों के तबादले

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। इस फेरबदल में 16 आईएएस (IAS) और 10 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के तहत जे. गणेशन (IAS) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक (DG) और अर्बन एस्टेट्स के महानिदेशक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव और HCAPSD प्रोजेक्ट के सीईओ का कार्यभार भी संभालेंगे।

मुकुल कुमार (IAS) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकुला के मुख्य प्रशासक (Chief Administrator) बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (MD) भी नियुक्त किया गया है।

अमित खत्री (IAS ) कृषि विभाग के निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम के MD और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पंचकुला के सीईओ का प्रभार दिया गया है। राजीव रंजन (IAS) अपने वर्तमान श्रम विभाग के कार्यभार के साथ-साथ अब मत्स्य पालन (Fisheries) विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।


No comments :

Leave a Reply